हमारी कहानी
बस्तर के संघर्ष से डिजिटल शिक्षा की ओर एक सफर
साई एजुकेयर एक ऐसा मंच है जो बस्तर की धरती से निकलकर आज हर उस विद्यार्थी तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है, जिसे सही मार्गदर्शन और निःशुल्क अध्ययन सामग्री की जरूरत है।
शुरुआत एक अनुभव से हुई
जब मैं पढ़ाई करता था, तब मेरे संभाग बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बहुत कमजोर थी। यहां के छात्र छात्राओं को पढ़ाई के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
उस समय मोबाइल इंटरनेट और डिजिटल सुविधाएं आज की तरह उपलब्ध नहीं थीं। ज्ञान पाने के साधन बहुत सीमित थे। प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें और अखबार की सामग्री उस समय भी महंगी थी और आज भी कई विद्यार्थियों के लिए एक चुनौती है।
मुझे खुद पढ़ाई के समय इन कठिनाइयों से गुजरना पड़ा। मेरे दोस्त मेरे साथी मेरे गांव और शहर के कई विद्यार्थी भी इन्हीं परेशानियों का सामना कर रहे थे।
एक सोच जिसने बदलाव की शुरुआत की
उस दौर में जानकारी हासिल करना आसान नहीं था। कई बार एक छोटे से सवाल का जवाब खोजने के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती थी।
मैंने अपने आसपास ऐसे कई युवाओं को देखा, जिनके अंदर मेहनत करने की इच्छा और आगे बढ़ने का सपना था, लेकिन सही संसाधनों की कमी उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन जाती थी।
यहीं से मेरे मन में एक विचार आया कि इस संसाधन की दूरी और समय के अंतर को कम किया जाए, ताकि हर विद्यार्थी को तैयारी का बेहतर अवसर मिल सके।
हमारा उद्देश्य
इसी उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की गई है। यह सिर्फ एक वेबसाइट नहीं बल्कि उन विद्यार्थियों के सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिन्हें सही मार्गदर्शन और सामग्री की जरूरत है।
हमारा लक्ष्य है कि बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सरल और आधुनिक तरीके से कर सकें।
खासकर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की तैयारी को आसान बनाना हमारा मुख्य प्रयास है ताकि छोटे गांव और कस्बों के विद्यार्थी भी डिजिटल युग के साथ आगे बढ़ सकें।
हमारा विश्वास
ज्ञान हर विद्यार्थी तक पहुंचना चाहिए चाहे वह किसी भी गांव शहर या परिस्थिति से आता हो।
यह सफर बस्तर से डिजिटल शिक्षा की ओर एक छोटा प्रयास है। हमारा वादा है कि सीखने के अवसर और सपनों की उड़ान किसी सीमा में कैद नहीं रहेंगे।
साई एजुकेयर सिर्फ एक और वेबसाइट नहीं है — यह एक ऐसा प्रयास है जो हर विद्यार्थी की जरूरतों को समझकर सामग्री तैयार करता है। हमारी टीम खुद उन्हीं परिस्थितियों से गुजरी है जिनसे आज के विद्यार्थी गुजर रहे हैं, इसलिए हम जानते हैं कि सही मार्गदर्शन कितना जरूरी होता है। साई एजुकेयर पर उपलब्ध सभी स्टडी मैटेरियल, क्विज़ और CBT टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क हैं, और इन्हें हर विद्यार्थी की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी मंज़िल तक पहुंचाना है।
